पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी हैं। हर बार की तरह इस चुनाव में भी बाहुबलियों और दागियों की संख्या अच्छी-खासी है। एडीआर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में दागियों को टिकट देने के मामले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शीर्ष पर है। राजद के बाद भाजपा का स्थान है। हालांकि अन्य दल भी इस होड़ में पीछे नहीं हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पहले चरण में 41 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें से उसने 24 सीटों पर दागी प्रत्याशियों को टिकट दिया है। लोजपा के सभी दागी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
- राकेश कुमार सिंह : घोसी, 7
- इमाम गजाली : शेखपुरा, 2
- मुकेश कुमार यादव : शेरघाटी, 5
- विजय कुमार सिंह : नबीनगर, 3
- अरविंद कुमार सिंह : अतरी, 2
- शशिभूषण कुमार : नवादा, 3
- राकेश कुमार सिंह : करगहर, 3
- रामाश्रय शर्मा : बेलागंज, 2
- श्री भगवान सिंह कुशवाहा : जगदीशपुर, 1
- राजेश्वर पासवान : अगियांवा, 1
- निर्भय कुमार निराला : राजपुर, 3
- सुरेश सिंह निषाद : मोकामा, 3
- हुलास पांडेय : ब्रह्मपुर, 2
- कुमारी शोभा सिन्हा : इमामगंज, 1
- मृणाल शेखर : अमरपुर, 3
- कमलेश शर्मा : टेकारी, 1
- रामेश्वर प्रसाद : सासाराम, 1
- अखिलेश कुमार सिंह : डुमरांव, 1
- प्रकाश चंद्र : ओबरा, 1
- दुर्गेश कुमार सिंह : जमालपुर, 1
- चंद्रशेखर पासवान : चेनारी, 1
- मधुकर कुमार : बरबीघा, 1
- रंजीत प्रसाद यादव : गोविंदपुर, 1
- भुवनेश्वर पाठक : कुर्था, 1
[…] […]