पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी हैं। हर बार की तरह इस चुनाव में भी बाहुबलियों और दागियों की संख्या अच्छी-खासी है। एडीआर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में दागियों को टिकट देने के मामले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शीर्ष पर है। राजद के बाद भाजपा का स्थान है। हालांकि अन्य दल भी इस होड़ में पीछे नहीं हैं। राजद, भाजपा और लोजपा के बाद जद(यू) भी इस कतार में है। जदयू ने पहले चरण में 35 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिनमें 15 दागी हैं। जदयू के सभी दागी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
- कौशल यादव : नवादा, 7
- मनोरमा देवी : अतरी, 3
- रनधीर कुमार सोनी : शेखपुरा, 2
- मनीष कुमार : धोरैया, 3
- मेवालाल चौधरी : तारापुर, 1
- जयकुमार सिंह : दिनारा, 2
- पूर्णिमा यादव : गोविंदपुर, 2
- संजय प्रसाद : चकाई, 1
- संतोष कुमार निराला : राजपुर, 1
- रामानंद मंडल : सूर्यगढ़ा, 2
- अभय कुमार सिन्हा : बेलागंज, 14
- प्रभुनाथ प्रसाद : अगियांवा, 2
- वीरेंद्र कुमार: नबीनगर, 1
- नूतन पासवान : मसौढ़ी, 1
- दामोदर रावत : झाझा, 1