पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी हैं। हर बार की तरह इस चुनाव में भी बाहुबलियों और दागियों की संख्या अच्छी-खासी है। एडीआर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में दागियों को टिकट देने के मामले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शीर्ष पर है। राजद के बाद भाजपा का स्थान है। हालांकि अन्य दल भी इस होड़ में पीछे नहीं हैं। राजद, भाजपा और लोजपा के बाद जद(यू) भी इस कतार में है। कांग्रेस और बसपा ने भी दागियों को प्रत्याशी बनाने में कोई कोताही नहीं की है। प्रथम चरण में कांग्रेस ने 21 में से 12 दागी प्रत्याशियों को और बसपा ने 26 में से आठ दागी प्रत्याशियों को टिकट दिया है। कांग्रेस और बसपा के सभी दागी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
कांग्रेस:
- ललन कुमार : सुल्तानगंज, 10
- सिद्यार्थ सौरभ : बिक्रम, 7
- अखौरी ओंकार नाथ : गया शहर, 7
- संजय कुमार तिवारी : बक्सर, 8
- नीतू कुमारी : हिसुआ, 7
- आनंद शंकर सिंह : औरंगाबाद, 3
- जितेंद्र सिंह : अमरपुर, 1
- मुरारी प्रसाद गौतम : चेनारी, 1
- सुधीर कुमार : सिकंदरा, 1
- शशि शेखर सिंह : वजीरगंज, 4
- राजेश कुमार : कुटुम्बा, 2
- अजय कुमार सिंह : जमालपुर, 1
बसपा:
- मोहम्मद जामा खान : चैनपुर, 3
- शिव बचन यादव : टेकारी, 2
- संजय राम : राजपुर, 1
- सुबोध तांती : जमालपुर, 1
- मनोज कुमार सिंह : जहानाबाद, 1
- अंबिका सिंह : रामगढ़, 3
- श्याम बिहारी राम : चेनारी, 2
- राघवेंद्र नारायण यादव : गुरुआ, 1